फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Dead Body Found hanged on tree in roorkee

रुड़की: संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप, पांच लोगों पर मुकदमा

Fri, 17 Apr 2020 10:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Apr 2020 10:09 PM IST
सार

  • परिजनों ने लगाया रंजिशन हत्या का आरोप, पांच के खिलाफ पर मुकदमा
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, एसपी देहात पहुंचे मौके पर
     

विज्ञापन
Youth Dead Body Found hanged on tree in roorkee
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में झबरेड़ा के हतश्यामपुर गांव में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले में मृतक के भाई ने पुलिसको तहरीर देकर पांच आरोपियों के खिलाफ पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव हतश्यामपुर गांव निवासी सोनू (25) पुत्र श्याम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव खेत में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ डीएस रावत, थानाध्यक्ष रविंद्र शाह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोनू शुक्रवार सुबह घर से निकला था। उधर, मृतक के भाई सुमित कुमार ने पांच लोगों के खिलाफ झबरेड़ा थाने में तहरीर देकर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने वेदपाल पुत्र फूल सिंह, रोकिन पुत्र वेदपाल, ओमप्रकाश पुत्र फूल सिंह, शुभम पुत्र घसीटू, शौकत पुत्र इसम सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रवींद्र शाह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed