युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी, खून से लथपथ शव देख परिवार में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक के गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया।
पुलिस के अनुसार शनिवार को रात करीब साढ़े 9 बजे गांव मड़िया कला निवासी संजीव कुमार शर्मा ऊर्फ सीटू (40) ने घर के अंदर जीने की सीढ़ियों पर लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली की आवाज से परिजन बाहर आ गए। सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव को देखते ही परिजनों की चीख निकल गई। इससे पहले कि परिजन अस्पताल ले जाते युवक ने घर पर ही दम तोड़ दिया। आवाज सुनकर आस पड़ोसी और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना मिलने पर एसआई दीपक कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी मोनिका सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के प्रधान लियाकत अली ने बताया कि मृतक के तीन बच्चों में से दो बेटी और एक बेटा है।