{"_id":"722653b5c11d602b8504d69ab31c4441","slug":"youth-come-with-clean-ganga-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाअभियान से युवा बदलेंगे गंगा की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाअभियान से युवा बदलेंगे गंगा की तस्वीर
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा की गंदगी साफ करने के तरीकों पर युवा भी अपनी राय देंगे। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय की पहल पर नेहरू युवा केंद्रों को इस महाअभियान से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
इन केंद्रों के युवा न केवल गंगा स्वच्छता के सुझाव देंगे बल्कि अभियान का हिस्सा बनकर सहयोग भी करेंगे। गंगा स्वच्छता में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) के वैज्ञानिक भी शोध के आधार पर सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
मंत्रालय की ओर से गंगा स्वच्छता का अभियान तेज कर दिया गया है। इस अभियान में संबंधित पांचों राज्यों की स्थानीय ग्राम पंचायतों से लेकर युवाओं तक को शामिल किया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्रों का पांचों राज्यों में अच्छा अस्तित्व होने के चलते यहां के युवाओं को भी गंगा स्वच्छता अभियान में लगाने की योजना है।
विज्ञापन
गुरुवार से एफआरआई में शुरू होने जा रही बैठक में नेहरू युवा केंद्रों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। गंगा को पेड़ों की विशेष प्रजातियों से स्वच्छ करने के लिए एफआरआई के वैज्ञानिकों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एफआरआई के वैज्ञानिकों के मुताबिक कुछ पेड़ की प्रजातियां ऐसी भी हैं, जिनकी जड़ें पानी में पहुंचने के बाद उसका जल स्वच्छ हो जाता है।
ऐसी कई प्रजातियों पर वैज्ञानिकों ने काम शुरू कर दिया है। वैज्ञानिकों का अहम मकसद गंगा में भू-कटाव को रोकना भी है। इसके लिए भी विशेष प्रजातियों के पौधे गंगा किनारे लगाए जाएंगे।
गंगा भी संवरेगी, भविष्य भी सुधरेगा
मिशन क्लीन गंगा के तहत न केवल गंगा का पानी स्वच्छ करने के उपाय किए जाएंगे, बल्कि इससे आसपास की आबादी की आजीविका के भी प्रयास किए जाएंगे। बैठक में गंगा किनारे ऐसे पौधे लगाने पर भी चर्चा होगी, जिससे भू-कटाव भी रुक सके और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल सके।
गंगा स्वच्छता अभियान के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं। वैज्ञानिकों से लेकर युवाओं तक को इसमें शामिल किया जा रहा है। दो दिन की राष्ट्रीय बैठक में इसके कई पहलुओं पर चर्चा होगी।
- सविता, निदेशक, एफआरआई