हरिद्वार: युवक की धारदार हथियार से गोदकर हत्या, जंगल में खून से लथपथ मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र के सुमन नगर के जंगल में एक युवक की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। जंगल में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं लग पाई है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार सुबह लोगों ने सुमन नगर के जंगलों में एक युवक का शव पड़ा देखा। खून से लतपत शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गई।
किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसआई राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच कर बताया कि किसी ने युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की आयु करीब 25 वर्ष है।
मृतक के पेट में पांच छह गहरे घाव थे और खून रिस रहा था। काफी पड़ताल के बाद भी घटनास्थल से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि संभवत देर रात ही युवक की हत्या की गई है। मृतक के पास से कोई आईडी नहीं मिल पाई है। ऐसे में उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पहनावे से युवक कोई मजदूर प्रतीत हो रहा है। युवक ने हाथ पर ओम गुदवाया हुआ था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण पता चल सकते हैं।
बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों में भी युवक का फोटो भेज दिए हैं। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।