फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth beaten the security guard

गाड़ी हटाने को कहा तो लाठी-डंडे लेकर पहुंचे युवक, सुरक्षा गार्डों को पीटा और फिर..

Sun, 03 Dec 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रपुर Updated Sun, 03 Dec 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten the security guard
पुलिस

गाड़ी हटाने का विवाद रविवार को रुद्रपुर में इस कदर बढ़ गया कि किसी ने न सोचा होगा। पहले तो युवाओं ने  सुरक्षा गार्डों को बुरी तरह पीटा और फिर ..

विज्ञापन


काशीपुर रोड स्थित सामिआ लेक सिटी में गाड़ी हटाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हाथापाई हो गई। विवाद शांत होने के बाद दस लोग लाठी-डंडे लेकर लेक सिटी आ धमके। उन्होंने गेट और दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर गार्डों को पीटा।
विज्ञापन


हमलावर गार्ड की दोनाली बंदूक और कारतूस लूटकर फरार हो गए। एसपी सिटी और सीओ ने टीमों के साथ आरोपियों की तलाश की। सुरक्षा गार्ड ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामिआ इंटरनेशनल बिल्डर्स लिमिटेड की काशीपुर रोड स्थित दानपुर में रुद्रपुर लेक सिटी परियोजना है। शनिवार शाम यहां गेट के सामने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर वहां रहने वाले परवेज का तीन युवकों से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में हाथापाई हुई।

गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड धर्म सिंह निवासी ग्राम नानकार थाना शहजादनगर (रामपुर) ने बताया कि 20 मिनट बाद करीब दस लोग जीप में सवार होकर गेट पर पहुंच गए। उन्होंने गेट पर लगे बैरियर पर आकर परवेज के बारे में मालुमात की और अंदर घुसने लगे।

मना करने पर आरोपियों ने गेट पर बने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने कार्यालय में रखी घड़ी, कुर्सियां तोड़ डालीं। विरोध करने पर उन्होंने गार्ड की भी जमकर पिटाई लगाई। शोरगुल होने पर वहां पहुंचे सुरक्षा गार्ड ओमप्रकाश और गेट सुपरवाइजर दिनेश के साथ भी मारपीट की गई।

आरोपी दोनाली लाइसेंसी बंदूक और छह कारतूस लेकर फरार

Youth beaten the security guard
आरोपी उसकी दोनाली लाइसेंसी बंदूक और छह कारतूस लेकर फरार हो गए। मारपीट और बंदूक लूटने की घटना गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इधर, मारपीट और बंदूक लूटने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई।

आनन-फानन में एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा और स्वतंत्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश की। रविवार को कोतवाल तुषार बोरा, एसएसआई नासिर हुसैन, एसआई प्रहलाद सिंह टीम के साथ सामिआ सिटी पहुंचे। उन्होंने गार्ड से पूरी जानकारी लेने के साथ ही बयान दर्ज किए और कुछ टूटा सामान भी सील कर दिया।

हमलावरों की मारपीट में चोटिल सुरक्षा गार्ड धर्म सिंह, ओमप्रकाश और दिनेश का मेडिकल कराया गया। धर्म सिंह ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना के खुलासे को तीन टीमें लगाई गई हैं।
 

हमलावरों में छात्र नेता भी शामिल

Youth beaten the security guard
सीसीटीवी - फोटो : demo
सामिआ लेक सिटी के गेट पर हुई घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में कुछ युवक पहचान में भी आ गए। इनमें से एक आरोपी रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस के हिरासत में लेने के बाद आरोपी की पैरवी के लिए कुछ लोग भी कोतवाली पहुंच गए।

बंदूक बरामद, तीन आरोपी पकड़े
पुलिस ने घटना होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में फुटेज के सहारे हमलावरों की तलाश शुरू कर दी थी। दो घटना के बीच समय का अंतराल बेहद कम होने की वजह से पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों पर जांच केंद्रित रखी। बताया जा रहा कि फुटेज में दिख रहा एक युवक रात में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। इसके बाद सड़क पर ही हमलावरों को खोज रही पुलिस टीम के पास दो युवक भी लूटी गई बंदूक और कारतूस लेकर जीप सहित पहुंच गए थे। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए आदर्श कालोनी चौकी में रखा है। इस मामले में अभी पुलिस कुछ नहीं कह रही है।

पुलिस ने कॉलोनी में किया सत्यापन
रुद्रपुर। सामिआ लेक सिटी में वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने कॉलोनी में सत्यापन अभियान चलाया। काफी संख्या में एकत्र पुलिस कर्मियों ने कॉलोनी स्थित घरों में जाकर वहां रहने वालों का भी सत्यापन किया। इस दौरान कोतवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed