{"_id":"647e3f279e30d9d12c0f33e4","slug":"youth-arrested-with-stolen-bike-dehradun-news-c-5-drn1005-172170-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रायपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। रायपुर थाना प्रभारी कुंदनराम ने बताया कि मुजम्मिल खान निवासी रक्षा विहार अधोइवाला ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर थाने में दी थी। मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सोमवार को गुरुद्वारा नानकसर रायपुर रोड के पास से आरोपी जीशान निवासी रक्षा विहार अधोइवाला को गिरफ्तार कर लिया गया।
अस्पताल में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सीएनएस अस्पताल में चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि अस्पताल के संचालक डॉ. नागेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि 31 मई की रात को हॉस्पिटल की फार्मेसी की दुकान से कई दवाइयां, लैपटॉप व कैमरे की डीवीआर चोरी हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अस्पताल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। जिसके आधार पर तीन युवकों रिंकू उर्फ जैकी निवासी बंजारावाला, ईशांत पंवार निवासी आदर्श विहार कारगी रोड, नीरज बिष्ट निवासी नारायण विहार पटेलनगर को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दुकान से चोरी सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों ही नशे के आदी हैं। नशे के लिए वह रात में दुकानों व मकानों में चोरी करते थे।