फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth arrested in delhi for fraud with Amazon company

अमेजन से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी कर्मचारी दिल्ली से गिरफ्तार, चोरी किया था 2.28 लाख का सामान

Sun, 16 Dec 2018 08:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Dec 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested in delhi for fraud with Amazon company
अमेजन - फोटो : demo pic

अमेजन कंपनी का लाखों रुपये का माल लेकर फरार हुए कर्मचारियों में से एक और आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देहरादून में एक डिलिवरी कंपनी के कर्मचारी हैं।

विज्ञापन


न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 10 अक्तूबर को क्लेमेंटटाउन की सेव टावर कंपनी के चेयरमैन ने शिकायत की थी कि उनके पांच कर्मचारी अमेजन कंपनी का माल लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


सेव टावर कंपनी देहरादून में अमेजन कंपनी के माल को डिलिवर करती है। कुल कुल 97 पैकेट चोरी हुए थे, जिनकी कीमत 2.28 लाख रुपये थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि ये सभी कर्मचारी अपना नाम बदलकर नौकरी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 21 अक्तूबर को सरफराज उर्फ विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। इसके पास से चोरी हुआ सारा माल भी बरामद हो गया। थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि राजेश पुत्र जगत सिंह निवासी बेहटा पुल विकास कुंज थाना लोनी बॉर्डर दिल्ली को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में अभी पुनीत निवासी चंदर रोड देहरादून, दर्शन निवासी माता रानी बाग सहारनपुर रोड देहरादून और रोहित निवासी माता रानी बाग सहारनपुर रोड देहरादून फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed