{"_id":"5b4dfe914f1c1b4d748b54ae","slug":"youth-and-pregnant-woman-killed-in-accident-at-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में अलग-अलग हादसों में एक युवक और गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में अलग-अलग हादसों में एक युवक और गर्भवती महिला की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Jul 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
मृतक अजय कुमार की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में एक युवक और गर्भवती महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
पहले हादसे में थाना पटेलनगर में शाम करीब पांच बजे एक युवक बाइक से रोडबेज बस को ओवरटेक करते वक्त गिर गया और उसकी मौत हो गई। बाइक पर युवती भी सवार थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक और युवती को स्थानीय लोगों की सहायता से महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने अजय कुमार (22 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार निवासी हरदोई उप्र हाल निवासी पित्थूवाला देहरादून को मृत घोषित कर दिया।
युवती की पहचान कुमारी नताशा (21 वर्ष) पुत्री विरेंद्र निवासी चंद्रबदनी चोहिला थाना पटेलनगर के रूप में हुई। महंत इंद्रेश में युवती का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बाइक में सवार युवक और युवती डाटकाली की ओर से आ रहे थे। जिनकी बाइक रोडवेज बस को चंद्रबनी सॉफ्टवेयर प्लाजा होटल के पास ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस द्वारा दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं दोपहर करीब 2.10 बजे गुनियाल गांव भगवंतपुर पंचायत के पास एक गर्भवती महिला जो कि सिटी बस से उतर रही थी। अचानक गिर गई और अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद महिला को लोगों द्वारा दून अस्पताल मे भर्ती करया गया था।
विज्ञापन
मृतका की पहचान प्रभा देवी (21 वर्ष) पत्नी श्री नारायण सिंह निवासी गुनियाल गांव राजपुर मूल निवासी गांव सम्भलहेडी थाना गगालहेडी जिला सहारनपुर उप्र. के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को इस बारे में जानकारी दी गई तो पता चला कि महिला गर्भ से थी। वह अपना चैकअप करवाने दून अस्पताल गई थी। पुलिस द्वरा पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।