फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth accused of physical molestation committed suicide in dehradun

देहरादूनः दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में हवालात में बंद युवक ने कंबल का फंदा बनाकर की आत्महत्या

Sun, 01 Dec 2019 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 01 Dec 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
youth accused of physical molestation committed suicide in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रेप और हत्या के बाद अब देहरादून में दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में हवालात में बंद युवक अभिवन कुमार यादव ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार देर रात सहसपुर पुलिस चौकी के हवालात में बंद दुष्कर्म के आरोपी युवक ने कंबल फाड़ कर फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद में पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृतक युवक छपरा बलिया का रहने वाला है।
विज्ञापन

 

पुलिस जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नाबालिग के पिता ने सहसपुर थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभिवन उनकी बेटी से एक शादी में मिला। आरोपी ने उनकी बेटी से दोस्ती कर ली। आईजी और एसएसपी ने थाने पहुंचकर लापरवाह पुलिसकर्मियाें के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग ने मुकदमा दर्ज करवाया था

तहरीर में आरोप लगाया है कि अभिनव ने वीडियो कॉल के जरिए उनकी बेटी को बहला-फुसला कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। अभिनव पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है।
 

शिकायत के आधार पर थाना सहसपुर में धरा 376, 511, 504, आईपीसी व 5/6 पोस्को एक्ट और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था। आरोपी युवक ने देर रात हवालात में ओढ़ने के लिए दिए गए कंबल को फाड़ कर फंदा बनाया और फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और एसडीएम की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

हैदराबाद में हुए दुष्कर्म और हत्या से देहरादून में उबाल

हैदराबाद में हुए महिला पशु चिकित्सक संग दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ देहरादून के छात्रों में भी उबाल है। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डीएवी की ईकाई ने इस जघन्य कृत्य और आरोपियों के खिलाफ डीएवी कॉलेज में नारेबाजी की। इस घटना के विरोध में रैली निकालकर पुतला दहन किया। 

 

इस दौरान दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की गई। कहा कि सरकार को इस घटना के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्रवाई करनी चाहिए और समाज में उदाहरण पेश करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed