फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Younger Brother killed Elder Brother in land Dispute in roorkee

जमीन को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को उतार दिया मौत के घाट, गाली-गलौज से परेशान होकर उठाया कदम

Fri, 22 Nov 2019 09:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Nov 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
Younger Brother killed Elder Brother in land Dispute in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में मन्ना खेड़ी निवासी किरताब सिंह की हत्या उसी के छोटे भाई ने जमीनी रंजिश के चलते की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बलकटी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि आरोपी छोटा भाई किरताब की रोज की गाली-गलौज से आजिज गया था। एसएसपी ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में हत्याकांड का खुलासा किया। किरताब सिंह की हत्या बीती 19 नवंबर की रात कर दी गई थी।
विज्ञापन


उसके पुत्र मांगेराम की तहरीर पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसएसपी ने बताया कि मृतक का छोटा भाई भरत सिंह उर्फ भरतू मजदूरी करने के साथ सब्जी बेचने का काम भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किरताब से उसकी पुरानी जमीनी रंजिश चली आ रही थी। मृतक आए दिन भरतू के साथ गाली गलौज करता था। घटना वाले दिन भी मृतक ने भरतू तथा उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज की थी। 

इसके बाद गुस्से में आकर भरतू ने शराब के नशे में रात करीब ग्यारह बजे पशुशाला में सो रहे किरताब पर बलकटी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।  एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान भरतू पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। 

पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम
एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान एसपी देहात नवनीत सिंह भुल्लर तथा कोतवाल प्रदीप चौहान मौजूद रहे।

हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल प्रदीप चौहान, उप निरीक्षक रणवीर सिंह, उप निरीक्षक अशोक कुमार, एसओजी प्रभारी रविंद्र कुमार, ललिता, राजीव, प्रभाकर, हसन जैदी, लाल सिंह, देवेंद्र भारती, जाकिर, सुरेश, मोला, अशोक, रविंद्र खत्री, महिपाल तथा नितिन शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed