फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young men dressed as eunuchs came to offer congratulations, ran away when police arrived

Dehradun News: किन्नर के वेश में बधाई मांगने पहुंचे युवक, पुलिस आई तो भागे

Wed, 30 Jul 2025 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Young men dressed as eunuchs came to offer congratulations, ran away when police arrived
Iसाथ में ढोल बजाने आए युवक को पुलिस ने पकड़ा I
विज्ञापन

Iपटेलनगर के साईं लोक कॉलोनी में गृह प्रवेश की बधाई लेने किन्नर के वेश में आए तीन युवक पुलिस की भनक लगते ही भाग गए। मौके पर पुलिस के हाथ ढोल वाला लगा, जिसे पकड़ लिया गया। यासीन नाम का यह युवक सहारनपुर का रहने वाला है। पुलिस उसके तीन साथियों की तलाश कर रही है। इनमें से दो किन्नर के वेश में थे जबकि एक किन्नर था।I

Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि साईं लोक कॉलोनी में एक मकान बना है। यहां मंगलवार शाम को चार लोग गृह प्रवेश की बधाई लेने पहुंच गए। मकान मालिक से पैसों की मांग की जा रही थी कि इसी बीच किसी ने उन पर संदेह करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पटेलनगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तीन लोग जा चुके थे। मौके से पकड़े गए यासीन ने बताया कि तीनों में दो युवक थे जो किन्नर के वेश में यहां आए थे। तीनों उसी के समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed