फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young men dressed as eunuchs came to offer congratulations ran away when police arrived dehradun News

Dehradun: किन्नर के वेश में कॉलोनी में गृह प्रवेश की बधाई मांगने पहुंचे युवक, पुलिस के आने की भनक लगते ही भागे

Wed, 30 Jul 2025 12:57 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 30 Jul 2025 12:57 PM IST
सार

साईं लोक कॉलोनी में चार लोग गृह प्रवेश की बधाई लेने पहुंच गए। मकान मालिक से पैसों की मांग की जा रही थी कि इसी बीच किसी ने उन पर संदेह करते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन
Young men dressed as eunuchs came to offer congratulations ran away when police arrived dehradun News
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पटेलनगर के साईं लोक कॉलोनी में गृह प्रवेश की बधाई लेने किन्नर के वेश में आए तीन युवक पुलिस की भनक लगते ही भाग गए। मौके पर पुलिस के हाथ ढोल वाला लगा, जिसे पकड़ लिया गया। यासीन नाम का यह युवक सहारनपुर का रहने वाला है। पुलिस उसके तीन साथियों की तलाश कर रही है। इनमें से दो किन्नर के वेश में थे जबकि एक किन्नर था।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि साईं लोक कॉलोनी में एक मकान बना है। यहां मंगलवार शाम को चार लोग गृह प्रवेश की बधाई लेने पहुंच गए। मकान मालिक से पैसों की मांग की जा रही थी कि इसी बीच किसी ने उन पर संदेह करते हुए पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पंचायत चुनाव; 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा कल, वेबसाइट पर भी जारी होंगे नतीजे
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेलनगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तीन लोग जा चुके थे। मौके से पकड़े गए यासीन ने बताया कि तीनों में दो युवक थे जो किन्नर के वेश में यहां आए थे। तीनों उसी के समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed