फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dussehra 2026 A 181 foot tall effigy of Ravana will be set ablaze area around Parade Ground will be zero zone

दशहरा: दून में जलेगा 181 फीट के रावण का पुतला, परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, 11 जगह लगेंगे बैरियर

Mon, 19 Oct 2026 07:08 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 19 Oct 2026 07:08 PM IST
सार

दशहरा कार्यक्रम समाप्त होने तक विक्रम और मैजिक वाहनों के रूट भी बदले रहेंगे। रूट नंबर तीन के विक्रम तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की ओर जाएंगे। रूट नंबर पांच और आठ के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
Dussehra 2026 A 181 foot tall effigy of Ravana will be set ablaze area around Parade Ground will be zero zone
देहरादून में रावण का पुतला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 20 अक्तूबर को 79वां दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार उत्तराखंड के सबसे ऊंचे 181 फीट का रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बार भी रावण का दहन रिमोट से किया जाएगा। इसके लिए पुतले में दस बम लगाए गए हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। शोभायात्रा कालिका मंदिर से शुरू होकर मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस ने 11 स्थानों पर बैरियर लगाने के साथ ही सामान्य और वीआईपी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग निर्धारित की है।
विज्ञापन


प्रभारी एसपी ट्रैफिक जया बलूनी ने बताया कि दशहरा कार्यक्रम समाप्त होने तक विक्रम और मैजिक वाहनों के रूट भी बदले रहेंगे। रूट नंबर तीन के विक्रम तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की ओर जाएंगे। रूट नंबर पांच और आठ के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे। रूट नंबर दो के विक्रम पंत रोड स्थित स्टैंड से संचालित नहीं होंगे। इन्हें सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को ग्रेट वैल्यू तिराहा, दिलाराम चौक, बहल चौक, ग्लोब चौक, घंटाघर और दर्शनलाल चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग पहुंचना होगा। रायपुर और सहस्रधारा रोड से आने वाले वाहन सर्वे चौक होते हुए मंगला देवी या काबुल हाउस पार्किंग जा सकेंगे। ईसी रोड और सुभाष रोड से आने वाले वाहन आराघर चौक, द्वारिका स्टोर, क्रॉस रोड और बुद्धा चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पहुंचेंगे।

उत्तराखंड: यहां रावण दहन नहीं, पश्चाताप के लिए होता है गागली युद्ध, सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम

Trending Videos

बसों के रूट में भी बदलाव

परेड ग्राउंड से कैंट और राजपुर रोड की ओर जाने वाली बसें ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से संचालित होंगी। ये बसें कनक चौक की तरफ नहीं आएंगी। क्लेमेंटटाउन से कुठाल गेट जाने वाली बसें पंत रोड और लैंसडाउन चौक की ओर जाने के बजाय दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड पर जाएंगी। रायपुर, मालदेवता और सहस्रधारा रोड की बसें चूना भट्टा से संचालित होंगी। ये सर्वे चौक पर सवारियां उतारकर वापस लौटेंगी।

पांच जगह सामान्य पार्किंग

दशहरा देखने आने वाले लोगों के वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, काबुल हाउस, नगर निगम पार्किंग और पुराने तहसील परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी, अधिकारियों और पासधारकों के वाहन परेड ग्राउंड के मंच के पीछे, दून क्लब, टिन शेड पार्किंग और प्रेस क्लब के पास पार्क किए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करने और संभव हो तो दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की है। पार्किंग स्थल भरने पर सचिवालय, जनपथ मार्केट बिंदाल, महिला पॉलिटेक्निक के सामने और कचहरी क्षेत्र में वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed