फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand panchayat Chunav results will be declared tomorrow on 31st July

Uttarakhand: पंचायत चुनाव; 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा कल, वेबसाइट पर भी जारी होंगे नतीजे

Wed, 30 Jul 2025 11:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 30 Jul 2025 11:34 AM IST
सार

उत्तराखंड में दो चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न हुए। 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा कल खुलेगा। 

विज्ञापन
Uttarakhand panchayat Chunav results will be declared tomorrow on 31st July
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में 32580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा 31 जुलाई को खुलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। सभी जिलों के स्तर से मतगणना स्थल निर्धारित हैं। इस बार आयोग चुनाव नतीजे वेबसाइड के माध्यम से भी जारी करेगा।

विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कई पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ ही जमकर वोट भी बरसे। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 70 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा जारी किया। इनमें 65.50 प्रतिशत पुरुष और 74.50 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। सोमवार को सुबह आठ बजे से प्रदेश के 40 विकासखंडों के 4709 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हुआ। इस चरण के लिए 21,57,199 मतदाता पंजीकृत थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh:  आरटीओ ऑफिस के पास ददर्नाक हादसा, ट्रक और ट्रोले की भीषण टक्कर से लगी आग; दो चालकों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बावजूद मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था। कई मतदान केंद्रों पर दिनभर भीड़ जुटी रही। न केवल पर्वतीय बल्कि मैदानी जिलोंदेहरादून, ऊधमसिंह नगर में भी बंपर वोटिंग हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी विकासखंडों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

पहले चरण के 17,829 और दूसरे चरण के 14,751 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया है। अब 31 जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में 69.59 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार यह आंकड़ा कुछ नीचे जाने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed