{"_id":"6ac3c8c7c0b99cb621046defe7842454","slug":"young-man-s-death-for-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के ऊपर मौत बनकर गिरी बिजली की तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के ऊपर मौत बनकर गिरी बिजली की तार
अमर उजाला, ऋषिकेश/श्यामपुर
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। बुधवार रात हुए हादसे से परिजनों में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि सोहन सिंह (32) पुत्र दयाल सिंह निवासी गढ़ीमयचक, श्यामपुर घर के समीप दुकान से सामान लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच ऊपर से गुजर रही विद्युत तार अचानक टूटकर उस पर आ गिरी। जब तक वह संभलने की कोशिश करता करंट की चपेट में आ गया।
चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े। बेसूध हालत में उसे लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, सात और चार वर्षीय दो बेटों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए दून भेजा जाएगा।
इनकी सुनिए
गढ़ीमयचक में करंट लगने से युवक की मौत का मामला संज्ञान में आया है। पोल से घर पर जा रही सिंगल फेस की तार टूटने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक तौर पर तार के जर्जर होने की जानकारी मिली है। बृहस्पतिवार सुबह मौका मुआयना करने के बाद ही वस्तुस्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
- अमित कुमार भट्ट, अवर अभियंता, ऊर्जा निगम