फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man lived near the girl's room, raped her on the pretext of marriage

Dehradun News: किशोरी के कमरे के पास रहता था युवक, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Wed, 05 Jun 2024 04:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Young man lived near the girl's room, raped her on the pretext of marriage

विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र की किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को यूपी के शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


थाना क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई थी। 13 मई को उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया, सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में किशोरी एक युवक के साथ जाती हुई नजर आई। उसकी पहचान पीलीभीत जिले के नूर हसन के रूप में हुई। बताया कि वह सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करता था और किशोरी के घर के पास किराये के कमरे में रहता था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि किशोरी करीब छह माह से युवक के संपर्क में थी। थाना प्रभारी ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद ली गई। आरोपी की लोकेशन यूपी के शाहजहांपुर में ट्रेस हुई। पुलिस की एक टीम को वहां रवाना किया गया। टीम करीब दो सप्ताह से किशोरी की तलाश में जुटी थी। बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस आरोपी के ठिकाने पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को भी उसके पास से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग के मेडिकल और बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट और शादी के लिए मजबूर करने संबंधी धाराओं को बढ़ाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed