फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man dies in suspicious circumstances at in-laws house, murder alleged

Dehradun News: ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 25 Sep 2024 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in suspicious circumstances at in-laws house, murder alleged
Iयुवक के शरीर पर मिले चोट के निशान, सोमवार शाम की घटनाI
विज्ञापन

Iपरिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, पुलिस कर रही है जांचI
Iएक युवक की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालवालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को तहरीर दी गई है।I
Iदेवबंद के अमरपुर गांव निवासी मोहित (35) की पत्नी ने तीन दिन पूर्व एक निजी अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। मंगलवार सुबह पत्नी के इलाज के लिए मोहित उधार दिए अपने पैसे लेने के लिए बहादराबाद ससुराल गया था। वह ससुराल के पास ही बेहोशी की हालत में मंगलौर में सड़क किनारे सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे एक अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

I
Iपरिजनों ने आरोप लगाया कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article