{"_id":"42220dc329bb14b3151690726f2f2eac","slug":"young-man-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: सिर के ऊपर से गुजर गई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: सिर के ऊपर से गुजर गई बस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम देहरादून से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस ने रिस्पना पुल पर सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया। सिर पर पहिया चढ़ने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हरिपुर नवादा निवासी मनोज यादव (29) गोरखपुर में अपने मामा के साथ रहता था। वह रिस्पना पुल स्थित देसी शराब ठेके की कैंटीन में काम करता था। सोमवार शाम के समय वह ठेके के सामने से सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन
सिर को रौंदता चला गया पहिया
सड़क पार ही कर रहा था कि हरिद्वार की तरफ जा रही रोडवेज बस ने मनोज को टक्कर मार दी। मनोज सड़क पर गिरा तो बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक के फरार होने के बाद मौके पर लोगों का जमघट लग गया। इसी बीच सारथी विहार विकास समिति के सत्यप्रसाद थपलियाल भी मौक पर आ गए। समिति रिस्पना से शराब का ठेका हटाने की मांग करती रही।
लोगों ने जाम लगाकर विरोध भी जताया। बाद में पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने बताया कि बस का पता लगाया जा रहा है।