फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young man died in accident

गया था बर्फ देखने, मिली मौत

Sun, 26 Jan 2014 01:42 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Sun, 26 Jan 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
young man died in accident

बर्फबारी देखने आया युवक धनोल्टी से लगभग चार किलोमीटर पहले बुरांसखंडा धार के पास बर्फ में फिसलकर खाई में गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को लगभग 6 बजे बर्फबारी देखने के बाद दोस्तों के साथ लौट रहा मुनियाली नंदप्रयाग, चमोली निवासी विक्रम सिंह (24) पुत्र केशर सिंह की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


पी रखी थी शराब
विक्रम चार दोस्तों के साथ बर्फबारी देखने धनोल्टी गया था। पुलिस ने बताया कि युवकों ने शराब पी रखी थी। पुलिस को लगभग सात बजे सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। युवक को खाई से भारी मशक्कत के बाद सड़क तक लाया गया। पुलिस ने बताया कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रम के साथ संदीप पुत्र कुंदन सिंह निवासी जोशीमठ, शशिकांत पुत्र मदन सिंह हाल निवासी विकासनगर, मूल निवासी घाट चमोली, बृजमोहन सिंह पुत्र पूरण सिंह हाल निवासी विकासनगर मूल निवासी घाट चमोली शामिल थे। ये सभी बाइक से धनोल्टी गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed