फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man accused of defaming fiancee to break relationship

Dehradun News: युवक पर रिश्ता तोड़ने के लिए मंगेतर को बदनाम करने का आरोप

Tue, 22 Oct 2024 06:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Young man accused of defaming fiancee to break relationship

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने दूसरे समुदाय के युवक पर रिश्ता तोड़ने के लिए मंगेतर को बदनाम करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़ित युवक के घर के पते पर एक पत्र भेजा। उसमें उनकी मंगेतर को लेकर अभद्र बातें लिखी गई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी मंगेतर का पीछा भी करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संंबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।




पुलिस को दी तहरीर में युवक ने बताया कि कालसी निवासी एक युवती से उनके रिश्ते की बात चल रही है। बताया कि एक युवक रिश्ते में बाधा उत्पन्न करने के इरादे से उनकी मंगेतर को लेकर अभद्र भाषा और झूठी बातें लिखकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। युवक ने डाक के माध्यम से उनके घर के पते पर उनकी बहन के नाम एक पत्र भेजा। डाक भेजने की लोकेशन देहरादून घंटाघर की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जानकारी लेने पर पता चला कि पत्र भेजने वाला कालसी निवासी एक युवक है। वह मंगेतर के पड़ोस में ही रहता है। एक वर्ष पहले दोनों एक कंपनी में काम करते थे। वह उन्हें गंदी नजर से देखता था और कंपनी में आते जाते समय उनका पीछा करता था। बताया कि परिवार की इज्जत के कारण उनकी मंगेतर इस बात को किसी को घर पर बता नहीं सकी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed