फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young boy swept in river.

दोस्तों संग नदी नहाने आया, दलदल में डूबा

Tue, 24 Mar 2015 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Mar 2015 03:06 AM IST
विज्ञापन
young boy swept in river.

सेना में नायब सूबेदार के इकलौते बेटे की दून स्थित गुच्चू पानी के पास नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नदी के गहरे पानी से नहीं निकल सका। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मूलत: पिथौरागढ़ निवासी और दून में अनारवाला निवासी नायब सूबेदार विनोद भट्ट का बेटा सौरभ भट्ट (16) वीरपुर के आर्मी स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। सोमवार दोपहर एक बजे वह दोस्तों रवींद्र सिंह, यशवंत सिंह, पंकज सिंह और नवीन नेगी के साथ गुच्चू पानी गया था।
विज्ञापन


कुछ देर यहां रहने के बाद पांचों दोस्त पैदल करीब पांच किलोमीटर दूर चंद्रोटी गांव पहुंचे और टोंस नदी में नहाने लगे। बताया जा रहा है कि पांचों छात्रों में से सिर्फ नवीन को तैरना आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही दोस्त को आता था तैरना

young boy swept in river.

इसके बावजूद पांचों गहरे पानी की ओर बढ़ गए। शाम करीब पांच बजे सौरभ अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। नवीन ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नीचे दलदली रेत होने से सौरभ निकल नहीं सका। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस के साथ सौरभ के पिता भी सेना के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। रात को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

एसओ राजेश शाह ने बताया कि सौरभ विनोद का अकेला बेटा था। माता-पिता के साथ बहन को बिलखता छोड़ गया है। उधर, सौरभ के चारों दोस्त भी बदहवास थे। उन सबके पिता भी सेना में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed