{"_id":"5775e82abe3d0c4fd7702dda9b38fa10","slug":"young-boy-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने आया था, हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने आया था, हादसे में गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारपुरम से नेहरू कॉलोनी की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार में टकरा गई। जिससे बाइक चालक को गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस 108 की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक बनारस से समूह ग का परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
पेपर देने आया था दून
अभिषेक लिंगवाल (22) पुत्र कन्हैया सिंह निवासी पौड़ी शनिवार को बनारस से देहरादून समूह ग का पेपर देने पहुंचा। युवक रात को अपने मामा दिगंबर सिंह रावत निवासी एमडीडीएम कालोनी केदारपुरम के यहां ठहरा। रविवार सुबह पेपर देने के बाद युवक अपने मामा के घर वापस चला गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद युवक मामा की मोटरसाइकिल यूके 07 एएफ 3631 लेकर घूमने के लिए निकला। पुलिस चौकी बाईपास से थोड़ा आगे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दून यूनिवर्सिटी की दीवार से टकरा गई। जिससे उसको गंभीर चोट लगी और वह बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएमआई अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाईपास चौकी इंचार्ज नथीलाल उनियाल ने बताया कि युवक बनारस के किसी होटल में नौकरी करता था। उसके पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं और पौड़ी में किसी बैंक में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि युवक हेलमेट पहना था मगर क्लीप नहीं लगाई थी। जिसकी वजह से हेलमेट छिटक गया और उसके सिर में गहरी चोट आई।