{"_id":"59956aad4f1c1bd92a8b45ca","slug":"young-become-old-for-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां उम्र से पहले ही जवान हो गए बूढ़े, कारण जानकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां उम्र से पहले ही जवान हो गए बूढ़े, कारण जानकर चौंक जाएंगे
राजेश शर्मा / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
old man
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले में पथरी क्षेत्र के ग्राम गाडोवाली में समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन में लाखों रुपये का घपला सामने आया है। विभाग की ओर से कराई गई जांच में सामने आया कि करीब एक सौ लोग अपनी उम्र ज्यादा दर्शाकर फर्जी तरीके से वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं।
विज्ञापन
अपर समाज कल्याण अधिकारी की जांच में इसकी पुष्टि भी हो गई। इसके बाद भी संदिग्ध लोगों की पेंशन दी जारी रही। अब जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है। उन्होंने फर्जी तरीके से लोगों से पेंशन की राशि वसूली के भी आदेश दिए हैं। आधार कार्ड जरूरी करने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। अब अन्य गांवों में भी इस तरह के गोलमाल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ग्राम गाडोवाली के कुछ लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि गांव में वृद्धावस्था पेंशन के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपनी उम्र ज्यादा बताकर पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। यह गोलमाल एक साल से भी ज्यादा समय से चल रहा है।
विज्ञापन
इस आशय की शिकायत पर समाज कल्याण विभाग की ओर से अपर समाज कल्याण अधिकारी ने जांच की। जिसमें इसकी पुष्टि हुइै है। जांच में पाया गया कि करीब एक सौ लोग उम्र ज्यादा दिखाकर गलत तरीके से वृद्धावस्था पेंशन पा रहे हैं। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ऐसे सभी लोगों के नाम पर जारी की जा रही पेंशन रोकने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच जिला विकास अधिकारी को सौंप दी गई है। जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आधार कार्ड से हुआ खुलासा
समाज कल्याण अधिकारी दीपराज अग्रिहोत्री ने बताया कि पहले व्यक्ति की उम्र का सत्यापन परिवार रजिस्टर के आधार पर किया जाता था। अब आधार कार्ड जरूरी होने के बाद इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। गाडोवाली के साथ ही कई और गांवों में भी गोलमाल दिख रहा है। सभी जगह जांच कराई जा रही है। रिकवरी भी जारी की जा रही है।