फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   you take my car now take his

मेरी गाड़ी ले ली, उसकी भी लो...

Sat, 22 Feb 2014 05:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Feb 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
you take my car now take his
‘अरे भाई, हमारी कार तो ले ली। अब उसकी (दूसरे अधिकारी) कार भी तो लो। जब हमें परेशान किया है तो उसे भी करो...।’ यह कहना है एक ऐसे अधिकारी का, जिनकी सरकारी कार डीएम के आदेश के बाद पंचायत चुनाव के लिए अधिग्रहीत कर ली है। संभागीय परिवहन अधिकारी के पास इन दिनों इस तरह की कई कॉल आ रही हैं।
विज्ञापन


इन दिनों परिवहन विभाग विभिन्न विभागों से वाहनों का अधिग्रहण कर रहा है। डीएम ने विभाग को 350 कार जुटाने का आदेश दिया है।

आदेश के मुताबिक हर विभाग के विभागाध्यक्ष को अपनी गाड़ी अनिवार्यत: देनी है। पहले तो अधिकतर अफसर आनाकानी करते रहे, लेकिन डीएम ने सख्ती दिखाई तो परिवहन विभाग को कारें मिलने लगीं। अब कार गवांने वाले अफसर ही आरटीओ को उन अफसरों की जानकारी दे रहे हैं, जिनकी गाड़ी ली जा सकती है।

विज्ञापन


शुक्रवार को ऐसे अफसरों ने आरटीओ कार्यालय में अफसरों को फोन कर एक-दूसरे की जानकारी दी। अफसरों की यह मुखबिरी परिवहन विभाग के लिए मददगार साबित हो रही है। जानकारी मिलने के बाद विभाग संबंधित अधिकारियों की कार ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed