{"_id":"13f41c7539d0816600864e9ad4915981","slug":"you-can-t-change-the-refferee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई साहब, क्या रेफरी नहीं बदल सकता...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई साहब, क्या रेफरी नहीं बदल सकता...
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 23 Nov 2014 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवेलियन ग्राउंड में 60वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में दिल्ली और उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच मुकाबला चल रहा था।
विज्ञापन
पहले सेट से ही दिल्ली की टीम हावी होने लगी, तो यूपी के समर्थक किलसने लगे और कभी रेफरी तो कभी खिलाड़ी को गलत बताने लगे।
कुछ बोले यार कल उत्तराखंड को हराया था ना यूपी ने तभी कमबख्त रेफरी ऐसे गलत डिसीजन दे रहा है। तो कुछ बोलने लगे छोकरे उत्तराखंड से क्या जीते मजे में आ गए हैं आज आ रही नानी याद।
विज्ञापन
कोच ने जोड़ लिए हाथ
इसी बीच उत्तर प्रदेश के एक खिलाड़ी के शॉट को रेफरी ने फाउल करार दिया, तो कोच भड़क गए। जैसे की कोच कुर्सी में बैठने लगे, तो दर्शकों में एक बोला भाई साहब एक बात बताओ, खिलाड़ी तो बदल रहे हो, रेफरी भी बदल लो।
विज्ञापन
कोच ने समझ नहीं आने की बात कही तो बोला भाई क्या रेफरी नहीं बदल सकता...बहुत गलत कर रहा है। जिस पर कोच हाथ जोड़कर चुपचाप अपनी सीट पर बैठ गए और दोबारा मैच सेट खत्म होने तक उठे नहीं।