फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता ने उत्तराखंड सीएम को दे डाली ये सलाह

Mon, 03 Apr 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Apr 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath father gave advice to uttarakhand CM

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट की और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। बिष्ट ने मुख्यमंत्री रावत को मशविरा दिया कि पर्वतीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं जिससे पहाड़ों से पलायन रुके।


 

Yogi adityanath father gave advice to uttarakhand CM
त्रिवेंद्र सिंह - फोटो : AmarUjala

चिकित्सा, शिक्षा सरीखी मूलभूत सुविधाओं के न होने से लोग पलायन कर रहे हैं। शुक्रवार को न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में आनंद सिंह बिष्ट मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले थे।
 

Yogi adityanath father gave advice to uttarakhand CM
trivendra, yogi - फोटो : file photo

मुख्यमंत्री रावत ने शॉल ओढ़ाकर बिष्ट का सम्मान किया। बिष्ट ने मुख्यमंत्री को राज्य की विभिन्न समस्याओं के संबंध में बताया। इनमें पलायन, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा संबंधी समस्याएं मुख्य थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yogi adityanath father gave advice to uttarakhand CM
Trivendra Singh

मुख्यमंत्री ने बिष्ट को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इन समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेगी। प्रदेश की जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ राज्य को एक स्थिर सरकार दी है।
 

विज्ञापन
Yogi adityanath father gave advice to uttarakhand CM
योगी आदित्यनाथ के परिवार की तस्वीर

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई मनेन्द्र सिंह बिष्ट, महेन्द्र सिंह बिष्ट, दिगंबर कुकरेती, सुरेश रमोला, कुलदीप नेगी, शैलेन्द्र बिष्ट भी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed