फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yoga trainers Uttarakhand: Application date extended for appointment of yoga trainers

Uttarakhand: योग प्रशिक्षितों के लिए राहत की खबर... नियुक्ति के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, जानिए कब तक है मौका

Mon, 25 Mar 2024 03:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Mar 2024 03:14 PM IST
सार

आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से होने वाली नियुक्ति के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा रहा है। प्रदेश के 117 राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति होनी हैं।

विज्ञापन
yoga trainers Uttarakhand: Application date extended for appointment of yoga trainers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के योग प्रशिक्षितों के लिए राहत की खबर है। खासकर उनके लिए जो राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2024 तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए अंतिम तिथि को 20 अप्रैल 2024 तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

प्रदेश के 117 राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति होनी हैं। आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से होने वाली नियुक्ति के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा रहा है। योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित नेगी के मुताबिक, रोजगार प्रयाग पोर्टल पर शैक्षिक योग्यता संबंधी विवरण सही तरह से अपलोड नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

यही वजह है कि बड़ी संख्या में प्रशिक्षित बेरोजगार आवेदन से वंचित हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2024 तक मात्र 284 अभ्यर्थी ही आवेदन कर पाए हैं। नेगी के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया में आ रही समस्या से उच्च शिक्षा निदेशालय एवं रोजगार प्रयाग पोर्टल को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Holi: गली-गली पहुंची होल्यारों की टोली...विदेशी पर्यटकों ने खेली खूब होली, उत्तराखंड में रंगोत्सव की तस्वीरें

राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति के लिए आवेदन की तिथि को 23 मार्च से बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दी गई है। रही बात आवेदन करते समय आ रही समस्या की, सेवायोजन कार्यालय को इसका समाधान करना चाहिए। -एएस उनियाल, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed