अनोखा विरोध: कूड़े के ढेर पर साधकों ने किया योग, जानिए क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीचों बीच बने ट्रंचिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने को लेकर जागृति एक प्रयास संस्था की ओर से कूड़े के ऊपर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर योग साधकों ने मास्क पहनकर विभिन्न यौगिक क्रियाओं को प्रदर्शित किया।
संस्था की ओर से शहर के बीचों बीच बने ट्रंचिंग ग्राउंड को हटाने को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 20वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर विरोध स्वरूप कूड़ा मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया।
संस्था की ओर से शिविर का शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर अनिता ममगाईं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन योग शिविर का शुुभारंभ करने के लिए तीनों जनप्रतिनिधि नहीं आए।
योग शिविर का कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान योग साधकों ने कूड़े के ढ़ेर पर यौगिक क्रियाओं को प्रदर्शित कर शहर की बीमारी को दूर भगाओ और स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर वेदप्रकाश धींगड़ा, मधु जोशी, विकास अग्रवाल, हरिराम वर्मा, विजय पंवार, रजतप्रताप सिंह, गौरव राजपूत, हर्षित गुप्ता, दीपक भारद्वाज, अजीत गोल्डी, गौरव राणा, सौरभ वर्मा, मनोज त्यागी, शुभम वर्मा, ऋषि पोसवाल, जगजीत सिंह आदि मौजूद थे।