फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yoga is international brand ambassador: CM Rawat.

योग है अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर, पूरी दुनिया को जोड़ेगा: सीएम रावत

Wed, 09 Mar 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 09 Mar 2016 01:29 AM IST
सार


 

विज्ञापन
yoga is international brand ambassador: CM Rawat.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

विस्तार

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि योग उत्तराखंड की धरती से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विषय है। योग के जरिए पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ा जा सकता है। योग को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बताते हुए सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को योग के माध्यम से पूरी दुनिया के साथ जोड़ने की राज्य सरकार की कोशिश है।

विज्ञापन


मंगलवार को पंतद्वीप में अर्द्धकुंभ मेला प्रशासन, पर्यटन विभाग और परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के संयुक्त तत्वावधान में हरिद्वार में चार दिवसीय योग महाकुंभ का शुभारंभ करने के अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योग आत्मशक्ति और शांति प्रदान करने की विधा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योग महाकुंभ के माध्यम से राज्य सरकार और सहयोगी संस्थाएं अर्द्धकुंभ की तैयारियों के बारे में पूरी दुनिया में संदेश देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों से यहां आने वाले साधक उत्तराखंड से सकारात्मक संदेश लेकर अपने देशों को लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृत केंद्र खोलने की तैयारी
उन्होंने कहा कि गंगा, योग और संस्कृत केंद्र को जोड़कर राज्य सरकार ऐसा प्रयास कर रही है। जिससे पूरी दुनिया के लोग आकर्षित होकर उत्तराखंड आए। इसके लिए देवप्रयाग में 80 करोड़ रुपये की लागत से अगले एक वर्ष में विशाल संस्कृत केंद्र खोले जाने की तैयारी है।


इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने अर्द्धकुंभ के मंच से ही पूरी दुनिया के लोगों को छह साल बाद होने वाले महाकुंभ के लिए भी निमंत्रण दे दिया। कहा कि अर्द्धकुंभ के साथ ही राज्य सरकार महाकुंभ की तैयारियों में भी जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed