{"_id":"6851cee75c6d82a5ef0dfae8","slug":"yoga-is-also-proving-effective-in-increasing-fertility-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-718149-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रजनन शक्ति बढ़ाने में भी कारगर साबित हो रहा योग, जानें योगा एंबेसडर दिलराज कौर से टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रजनन शक्ति बढ़ाने में भी कारगर साबित हो रहा योग, जानें योगा एंबेसडर दिलराज कौर से टिप्स
Wed, 18 Jun 2025 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 04:32 PM IST
सार
योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ की थीम के साथ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उत्तराखंड की योगा एंबेसडर दिलराज कौर ने बताया कि भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और कनाडा समेत विभिन्न देशों की करीब 150 महिलाएं मां बनने की आकांक्षा के साथ के योगाभ्यास कर रहीं हैं।
विज्ञापन
योगा एंबेसडर दिलराज कौर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मां बनने में कठिनाई का सामना करने वाली महिलाओं के लिए योग कारगर साबित हो रहा है। विभिन्न आसनों का नियमित अभ्यास करने से महिलाओं की प्रजनन शक्ति बढ़ रही है। ऐसा कहना है उत्तराखंड की योगा एंबेसडर दिलराज कौर का।
विज्ञापन
उनके पास भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और कनाडा समेत विभिन्न देशों की करीब 150 महिलाएं मां बनने की आकांक्षा के साथ के योगाभ्यास कर रहीं हैं। योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ की थीम के साथ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए देश भर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में भी जगह-जगह योग दिवस के आयोजन की तैयारियां चल रही है। योग जीवन में कितना महत्वपूर्ण यह सब जानते हैं, लेकिन इसे हमेशा के लिए आत्मसात करना बेहद मुश्किल है। योगा एंबेसडर दिलराज कौर बताती हैं प्रत्येक वर्ष योग दिवस पर हजारों लोग योग का संकल्प लेते हैं, लेकिन अगले ही दिन इसे भूल जाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: जंगलचट्टी के पास भारी भूस्खलन, चपेट में आए पांच मजदूर, खाई में गिरने से दो की मौत, तीन घायल
योग जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह शारीरिक और मानसिक रोग से मुक्ति का एक कारगर साधन है। खास बात यह है कि प्रजनन क्षमता खो चुकीं तमाम महिलाएं योग साधना से मां बनी हैं। उनके पास दुनियाभर से 150 इस तरह की महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।