फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yoga festival in rishikesh.

ऋषिकेश: गंगा के तट पर आए दुनिया के योग गुरू

Sun, 01 Mar 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश्ा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश्ा Updated Sun, 01 Mar 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
yoga festival in rishikesh.

तीर्थनगरी ऋषिकेश में मोक्षदायिनी गंगा के दोनों तटों पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शानदार आगाज हो गया। योग सप्ताह का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि योग और संस्कृति भारत की पहचान है।

विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर विश्व पटल पर इसकी ख्याति बढ़ाने के लिए काम करना होगा। योग महोत्सव में करीब 50 देशों के योगाचार्य और साधक हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गंगा रिजार्ट में पर्यटन विभाग के अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में योग और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। भारत में विश्व की पर्यटन गतिविधियों का 0.64 प्रतिशत हिस्सा है। इससे प्रतिवर्ष राष्ट्र को एक लाख सात हजार करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा मिलती है।

हमें इसे एक प्रतिशत तक बढ़ाने की जरूरत है, ताकि पर्यटन से देश की आय (जीडीपी) 6.8 प्रतिशत से बढ़कर नौ प्रतिशत तक पहुंच सके।

सीएम रावत ने केंद्रीय मंत्री से मांगा सहयोग

yoga festival in rishikesh.

समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र योग की तपस्थली के रूप विश्व में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। योग उत्थान में ऋषि-मुनियों और स्थानीय लोगों का अहम योगदान है।

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव इसमें मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के विद्यार्थियों ने विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया।

मौके पर परमार्थ निकेतन परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि, पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल, योगाचार्य भारत भूषण, उत्तराखंड अल्प संख्यक आयोग अध्यक्ष नरेंद्रजीत बिंद्रा, नगर पालिका ऋषिकेश अध्यक्ष दीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा. शर्मा से प्रदेश में योग शोध संस्थान खोलने के लिए सहयोग मांगा है। कहा कि योग हिमालय की गुफाओं और कंदराओं में ऋषि-मुनियों के जरिए शुरू हुआ है। केंद्र सहयोग करे तो योग विधाओं पर शोध कर सुनियोजित विकास किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र से जौलीग्रांट हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने के लिए काठमांडू के लिए हवाई सेवा शुरू करने, अड्डे पर पार्किंग आदि के विस्तार की मांग की। सीएम की मांग पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने प्रस्ताव मांगा है।

स्कूलों में योग सिखाएगी उत्तराखंड सरकार

yoga festival in rishikesh.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने योग महोत्सव में योग के लिए कई घोषणाएं की।

1. प्रदेश में एक हजार शहरी स्कूलों में योग शिक्षा के लिए पार्ट टाइम योजना बनाई गई है। इसमें प्रदेश के प्रशिक्षित युवाओं को रखा जाएगा। योजना पर शिक्षा विभाग कार्य कर रहा है।
2. निजी योग केंद्र खोलने वालों को प्रदेश सरकार सहयोग करेगी।
3. योग केंद्र खोलने पर प्रदेश सरकार वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना की आर्थिक उपायदान योजना का लाभ देगी।
4. साहसिक पर्यटन के प्रमोशन के लिए राफ्टिंग, कैंपिग, वंजी जंपिंग आदि प्रशिक्षितों को सरकार करेगी सहयोग।

केंद्र सरकार उत्तराखंड के हित में
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के हित में काम कर रही है। कोई भी योजना पूरी करने के लिए केंद्र सरकार राज्यों को दो साल का समय देती है।

उत्तराखंड की भौगौलिक स्थितियों में काम पूरा नहीं होने की स्थिति में केंद्र सरकार ने अवधि तीन साल कर दी है। जल्द इसे चार साल कर दिया जाएगा। बताया कि इस बार आम बजट से राज्यों को काफी लाभ मिला है। योजनाओं में प्रदेश सरकारों की हिस्सेदारी भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed