फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yellow ration card holders in state will get rice instead of wheat from June

काम की खबर: अगर आप पीले राशन कार्ड धारक हैं तो ध्यान दें, जून से बदलने वाली है ये व्यवस्था, आदेश जारी

Fri, 20 May 2022 06:00 PM IST
रेनू सकलानी हरीश पांडे, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
हरीश पांडे, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 May 2022 06:00 PM IST
सार

भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अपर सचिव अरुण कुमार ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में पीले राशन कार्डधारकों को लेकर राशन वितरण में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
Yellow ration card holders in state will get rice instead of wheat from June
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

राज्य में पीले राशन कार्डधारकों को जून 2022 से मार्च 2023 तक गेहूं की जगह चावल का वितरण किया जाएगा। भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अपर सचिव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अभी पीले राशन कार्डधारकों को पांच किलो गेहूं 8.60 रुपये प्रतिकिलो और 2.5 किलो चावल 11 रुपये प्रतिकिलो की दर से दिया जाता था। प्रदेश में 995858 पीले राशन कार्डधारक हैं।

विज्ञापन


गर्मी के कारण गेहूं की पैदावार में कमी दर्ज की गई है। रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से भी विश्व में गेहूं की डिमांड बढ़ गई है। इस कारण कई सौ मीट्रिक टन गेहूं निर्यात किया जा चुका है। अब भारत सरकार ने गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। गेहूं का उत्पादन कम होने के कारण भारत सरकार ने पीले राशन कार्डधारकों के कोटे में गेहूं की कटौती कर दी है।
विज्ञापन


भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अपर सचिव अरुण कुमार ने इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि पीले राशन कार्डधारकों को अब गेहूं की जगह चावल का वितरण किया जाएगा। यह आदेश जून 2022 से लेकर मार्च 2023 तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब साढ़े सात किलो चावल मिलेगा

राज्य में पीले राशन कार्डधारकों को अब तक पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलता था। अब राज्य के पीले राशनकार्ड धारकों को साढ़े सात किलो चावल मिलेगा। केंद्र सरकार राज्य के पीले राशन कार्डधारकों के लिए प्रतिमाह 5669 मीट्रिक टन गेहूं और 2792 मीट्रिक टन चावल का आवंटन करती थी। जून से मार्च 2023 तक पीले राशन कार्डधारकों को 8461 मीट्रिक टन चावल का आवंटन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...दो साल बाद फैसला:  बेटी के लगाए कलंक से पिता आजाद, दोस्त को बचाने के लिए रिश्ते को कर दिया था शर्मसार

भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने जून से पीले राशन कार्डधारकों को गेहूं की जगह चावल का आवंटन करने का निर्णय किया है। इसके आदेश मुख्य सचिव को भेजे गए हैं। राज्य सरकार की ओर से आवंटन जारी होने के बाद जून का राशन का कोटा जारी किया जाएगा।
-हरबीर सिंह, आरएफसी कुमाऊं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed