फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   year ender story.

सड़कों के लिए बेहद दुखदायी रहा बीता साल

Sat, 27 Dec 2014 01:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Dec 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
year ender story.

सड़क सुविधा के नाम पर देहरादून के लिए साल 2014 बेहद दुखदायी रहा। शहर में जहां-तहां कभी एडीबी तो कभी पेयजल निगम ने सड़कें खोदकर जीना मुहाल रखा तो लोक निर्माण विभाग सड़कों पर पैच लगाता रह गया।

विज्ञापन


पूरे साल लगती रहा रफ्तार पर ब्रेक
मुख्य चौराहों पर सुगम यातायात के लिए बन रहे फ्लाईओवर के सपने शहरवासियों को दिखते रहे, लेकिन पूरे साल रफ्तार पर लगातार ब्रेक लगती रही। भंडारीबाग फ्लाईओवर का निर्माण लोक निर्माण विभाग से छिन गया तो मोहकमपुर फ्लाईओवर का काम शुरू होने के बाद रुकवा दिया गया।
विज्ञापन


फ्लाईओवर के लिए बाकायदा लोगों को धरना देना पड़ा और कार्यालयों पर बैठे अधिकारियों को जगाने के लिए प्रदर्शन करना पड़ा। मुख्यमंत्री के आदेश भी हवा हुए और साल अंत तक निर्माण कंपनियों की रफ्तार सुस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल अंत में हरिद्वार बाईपास रोड और ऋषिकेश के श्यामपुर में दो रेलवे ओवरब्रिज केंद्र से मंजूर होने के बाद उम्मीदों को नए पंख लगे हैं।

2014 में इनका रहा मलाल
शहर में बल्लूपुर, बल्लीवाला और आईएसबीटी पर फ्लाईओवर का अक्तूबर 2014 में पूरा होना था, लेकिन बल्लूपुर और बल्लीवाला चौक पर एजेंसी की लेट लतीफी से दोनों जगह फ्लाईओवर की बुनियाद भी नहीं पड़ सकी। आईएसबीटी पर बन रहा फ्लाईओवर भी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड समय पर पूरा नहीं कर सका।

हरिद्वार बाईपास रोड के चौड़ीकरण का सपना साल 2014 में भी अधूरा रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और ठेकेदार के बीच हाईकोर्ट में विवाद के कारण करीब 5 किमी सड़क फोर लेन नहीं बन सकी। इस कारण हरिद्वार बाईपास रेलवे क्रॉसिंग से आईएसबीटी तक वाहन चालकों को दो लेन सड़क से ही काम चलाना पड़ रहा है।

2015 से उम्मीद
- हरिद्वार-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर और हरिद्वार बाईपास रोड(अजबपुर) पर बने रेलवे क्रॉसिंग पर केंद्र सरकार ने रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दी है। श्यामपुर में करीब 800 मीटर लंबा और हरिद्वार बाईपास रोड पर करीब 750 से 800 मीटर लंबा रेलवे ओवर ब्रिज बनना है। इसकी डीपीआर मार्च तक तैयार होगी फिर काम शुरू होगा।

- आईएसबीटी फ्लाईओवर अब जून 2015 तक बनने का उम्मीद है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने भी तय वक्त पर फ्लाईओवर पूरा करने का दावा किया है। करीब 43 करोड़ से बन रहे एक किमी लंबे फ्लाईओवर के निर्माण की तेजी देखकर उम्मीद है कि जून न सही, लेकिन साल अंत तक यह तैयार हो जाएगा।


- हरिद्वार रोड मोहकमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर करीब एक किमी लंबे रेलवे ओवर ब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिग्रहण के लिए 29 करोड़ बजट है। ओवरब्रिज बनने में करीब 50 करोड़ खर्च का अनुमान है। साल 2015 में भूमि अधिग्रहण के बाद निर्माण भी शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed