{"_id":"5fed9b8379fe08328f48d7b1","slug":"year-ender-2020-rishikesh-got-three-sewer-treatment-plant-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश को मिले तीन एसटीपी प्लांट, पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल लोकार्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश को मिले तीन एसटीपी प्लांट, पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल लोकार्पण किया
Thu, 31 Dec 2020 03:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 31 Dec 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे के तहत उत्तराखंड में तीन परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में ऋषिकेश में लक्कड़घाट स्थित 158 करोड़ की लागत से बना 26 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, मुनिकीरेती चंद्रेश्वरनगर में 41 करोड़ की लागत से बना 7.5 एमएलडी क्षमता का एसटीपी और ढालवाला चोरपानी, मुनिकीरेती में 39 करोड़ की लागत से बना 5 एमएलडी क्षमता का एसटीपी शामिल हैं।
विज्ञापन
लोकार्पण अवसर पर प्रधानमंत्री ने रोविंग डाउन द गंगेज, ग्राम पंचायतों और पानी समितियों के लिए बनाई गई मार्गदर्शिका का भी विमोचन किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के लोगो (प्रतीक चिह्न) का भी अनावरण किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि मां गंगा हमारे सांस्कृतिक वैभव और आस्था से तो जुड़ी ही है, साथ ही लगभग आधी आबादी को आर्थिक रूप से समृद्ध भी करती है। नमामि गंगे मिशन नई सोच और नई एप्रोच के साथ शुरू किया गया। यह देश का सबसे बड़ा नदी संरक्षण अभियान है। इसमें समन्वित रूप से काम किए गए।
विज्ञापन
गंगा जी में गंदा पानी गिरने से रोकने के लिए एसटीपी का निर्माण किया गया है। अगले 15 वर्षों की आवश्यकता के अनुसार एसटीपी की क्षमता रखी गई। गंगा के किनारे लगभग 100 शहरों और 5 हजार गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया गया है। कहा कि गंगा की सहायक नदियों को भी प्रदूषण से मुक्त रखने का काम किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले नमामि गंगे की ओर से तैयार की गई एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया आदि ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।