फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yashpal arya angry in congress rally

कांग्रेस ने भीड़ से नहीं भाषणों से दिया अमित शाह को जवाब

Thu, 08 Dec 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
yashpal arya angry in congress rally
congress rally - फोटो : amar ujala

भाजपा की परिवर्तन रैली का जवाब देने काशीपुर के उदयराज हिंदू इंटर कालेज के मैदान में उतरी कांग्रेस को ऐन वक्त पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


संकल्प यात्रा की यहां समापन सभा में कपिल सिब्बल पहुंच ही नहीं पाए। आर्य को मनाने मुख्यमंत्री हरीश रावत को खुद ही जाना पड़ा। अपने में उलझी कांग्रेस को इन सब झंझावतों के बीच लोगों को जुटाने के हिसाब से भाजपा को जवाब देते नहीं बना। बाद में भाषणों में जरूर इसकी भरपाई की कोशिश की गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को काशीपुर में बीते दिन हल्द्वानी में हुई भाजपा की जनसभा का जवाब देने उतरे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और सीधे ही भाजपा को निशाने पर लिया। रावत ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड की कोई मदद नहीं कर रही है। इसके बावजूद प्रदेश में विकास का पहिया थमा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो 2020 तक प्रदेश के प्रत्येक घर से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा। रावत ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए बागी नेताओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा पालीहाउस, आपदा घोटाले की बात करती रही। इन सब के लिए जिम्मेदार मंत्री अब भाजपा में हैं।

'केंद्र में भी कांग्रेस सरकार लाने के लिए काम करना होगा'

yashpal arya angry in congress rally
congress rally

भाजपा ने विधायकों की खरीद फरोख्त कर दल बदल कराया और मुकदमा हरीश रावत पर किया। रावत ने फिर दोहराया कि उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले भाजपा के चारों पूर्व मुख्यमंत्री अपनी संपत्ति की हरीश रावत से अदला बदली कर लें। रावत ने काशीपुर जिले की मांग को पूरा करने का आश्वासन भर दिया और कहा कि वे काशीपुर के लोगों को निराश नहीं करेंगे।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि 2017 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के साथ ही 2019 में केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार को लाने के लिए काम करना होगा। शाह की हल्द्वानी रैली का जिक्र करते हुए आर्य ने कहा कि भाजपा इस बात का जवाब दे कि आज देश के अधिकतर लोग लाइन में क्यों लगे हैं। वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि केंद्र को भाजपा शासित राज्यों का भ्रष्टाचार क्यों नहीं दिखाई पड़ता।

भाजपा की कोई भी बैठक बिना कालेधन के पूरी होती ही नहीं। हल्द्वानी की जनसभा में भी पैसे देकर लोगों को रैली में लाया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि हल्द्वानी की जनसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आए और राज्य के लोगों का अपमान करके चले गए। भाजपा बताए कि उसने प्रदेश के विशेष राज्य का दर्जा क्यों खत्म किया। किशोर ने ग्रीन बोनस, केंद्रीय सेवाओं में उत्तराखंड के लोगों के लिए आरक्षण की मांग की।

बताया गया कि सभा स्थल पर अपने नाम के बैनर और होर्डिंग के न होने पर यशपाल आर्य नाराज हो गए। जनसभा में भी बाजपुर के लोग न के बराबर पहुंचे। मुख्यमंत्री 1.58 पर काशीपुर पहुंचे और सीधे ही आर्य को मनाने बाजपुर रोड स्थित एक होटल चले गए। इसके बाद 3.43 पर मुख्यमंत्री हरीश रावत कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ सभा स्थल पर पहुंच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed