{"_id":"584e2f014f1c1b4b612c38d0","slug":"yash-bharti-award-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में भी दिया जाएगा यश भारती सरीखा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में भी दिया जाएगा यश भारती सरीखा सम्मान
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
राम नाईक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी प्रमुख हस्तियों को यश भारती सरीखा सम्मान दिए जाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की पहल पर केंद्र सरकार की ओर से एक पत्र शासन को भेजा गया है, जिसमें इस प्रकार का सम्मान दिए जाने की पहल करने की बात कही गई है। गोपन विभाग इस पत्र के आधार पर एक प्रस्ताव बना रहा है, जिसे जल्द होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
फिल्म, कला, साहित्य, संस्कृति, खेल, पत्रकारिता, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार यश भारती सम्मान प्रदान करती है। इसके तहत 11 लाख रुपये नकद देने के साथ ही अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र एवं अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। हाल ही में यश भारती सम्मान पाने वालों को पचास हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने का एलान भी किया गया है।
विज्ञापन
इस सम्मान की सराहना करते हुए बीते दिनों यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। उन्होंने आयोजन की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि यदि इस प्रकार का सम्मान देश के अन्य राज्यों में भी दिया जाए तो इससे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस पत्र की बानगी देते हुए केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को भी एक पत्र भेजकर इस प्रकार का सम्मान दिए जाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
गोपन विभाग में यह पत्र मिलने के बाद अधिकारी स्तर पर चर्चा हुई। इसके बाद अब यहां भी इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। राज्य की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुरस्कार की राशि और पेंशन में कमी करके इसे यहां भी आरंभ किया जा सकता है। इसके लिए जल्द ही एक प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।