फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yamunotri temple in danger.

खतरे में यमुनोत्री, भूस्खलन और कटाव की चपेट में आया धाम

Thu, 25 Jun 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Thu, 25 Jun 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
yamunotri temple in danger.

मानसून की धमक के साथ ही यमुनोत्री धाम को लेकर तीर्थ पुरोहितों की चिंता बढ़ने लगी है। जून 2013 की आपदा के बाद भूवैज्ञानिकों के सर्वे में खतरा बताए जाने पर भी सरकार ने यहां कोई सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराए। यमुनोत्री मंदिर पर कालिंदी पर्वत से भूस्खलन तथा नीचे यमुना नदी से कटाव का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


बारिश शुरू होने के साथ ही यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। यहां यमुनोत्री मंदिर पर ऊपर से कालिंदी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है, तो नीचे यमुना नदी का कटाव चिंता का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन


धाम में सुरक्षित स्नान के लिए घाट तक नहीं बनाए गए हैं। यमुना नदी में बीते सालों की बाढ़ का मलबा जस का तस जमा है। इस हाल में देश-विदेश से यहां आ रहे तीर्थयात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं, तो मंदिर और धाम पर खतरा भी मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत ने घोषणा की पर बजट नहीं

yamunotri temple in danger.
यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन, प्रदीप आदि तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि जून 2013 की बाढ़ के बाद भूवैज्ञानिकों ने यमुनोत्री धाम का सर्वे किया था। उन्होंने यहां सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने की जरूरत बताई थी।

दो साल बीतने पर भी इस दिशा में कोई प्रयास नहीं हुआ। इस बार कपाट खुलने के मौके पर खरसाली पहुंचे सीएम हरीश रावत ने भी यमुनोत्री धाम के विकास की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इसके लिए भी एक धेले के बजट की स्वीकृति नहीं मिली है।

अब बरसात शुरू होने से धाम पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने चार धाम यात्रा के प्रथम तीर्थ यमुनोत्री के प्रति सरकार के उपेक्षित रवैये पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed