फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Highway not resume even on the fourth day Gangotri Highway closed due to landslide Uttarakhand

Uttarkashi: यमुनोत्री हाईवे पर चौथे दिन भी आवाजाही नहीं हो पाई शुरू, गंगोत्री हाईवे भूस्खलन के कारण बंद

Mon, 25 Aug 2025 11:08 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

लगातार बारिश से पहाड़ों पर मुश्किल कम नहीं हो पा रही है। यमुनोत्री हाईवे चार दिन से बंद है। वहीं गंगोत्री हाईवे को भी खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Yamunotri Highway not resume even on the fourth day Gangotri Highway closed due to landslide Uttarakhand
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह सड़क धंसने और चट्टानी मलबा बोल्डर आने से चौथे दिन भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं पाई है। ईई मनोज रावत का कहना है कि लगातार कटाव व चट्टानी मलबा बोल्डर पत्थरों के आने से बार-बार दिक्कत हो रही है, फिर भी दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


इधर स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बन रही झील से उत्पन्न समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि यमुना नदी एक किनारे से बह रही है लेकिन स्याना चट्टी में कुपडा खड्ड आदि से आने वाले मलबा बोल्डर पत्थरों के एकत्रित होने से यमुना नदी का तल बढ़ने से उक्त समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन


गोत्री हाईवे स्थान नलूणा के पास भूस्खलन से अवरुद्ध
इधर सिंचाई विभाग के ईई पन्नी लाल का कहना है कि अत्यधिक मलबा एकत्रित होने व कुपडा खड्ड व यमुना नदी के मुहाने पर निकासी प्रभावित होने के कारण यह समस्या बार बार उत्पन्न हो रही है। वहां पर मशीनों को पहुंचाई जा रही है।।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...चमोली आपदा:  पीड़ितों ने सुनाई व्यथा...जहां मलबा पड़ा है यहीं घर था..आसमान से बरसी आफत ने बरपाया ऐसा कहर

दूसरी तरफ गंगोत्री हाईवे स्थान नलूणा के पास भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। उक्त स्थान पर मार्ग को सुचारु करने के लिए मशीनरी तैनात है। लगातार स्लाइडिंग से हाईवे को सुचारु करने में समय लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed