थराली के कोटडीप, राड़ीबगड़ इलाके में आसमान से बरसी आफत ने ऐसा कहर बरपाया कि लोगों की ओर से एक-एक पाई जोड़कर बनाए गए आशियाने हों या गुजर बसर की सामग्री, सब एक पल में ही मलबे से तबाह हो गई। कई आपदा प्रभावित अब बेघर हैं। आगे सब कुछ कैसे पटरी पर लौटेगा यह सवाल आंखों में लिए प्रभावितों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपनी व्यथा सुनाई।
चमोली आपदा: पीड़ितों ने सुनाई व्यथा...जहां मलबा पड़ा है यहीं घर था..आसमान से बरसी आफत ने बरपाया ऐसा कहर
लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, संवाद न्यूज एजेंसी, कुलसारी (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:07 PM IST
सार
चमोली के थराली तहसील में शुक्रवार देर रात बादल फट गया था। क्षेत्र में 90 परिवार प्रभावित हुए हैं। प्रभावित करीब 20 से 25 लोग आपदा राहत एवं बचाव केंद्र राजकीय पॉलीटेक्निक में रह रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन