{"_id":"64d309ee4badd9088804de03","slug":"yamunotri-highway-boulder-fell-on-vehicle-one-passenger-foot-factor-many-injured-uttarakhand-weather-update-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunotri Highway: हादसे का शिकार हुआ यात्रियों का वाहन, खिड़की तोड़ अंदर घुसा बोल्डर, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunotri Highway: हादसे का शिकार हुआ यात्रियों का वाहन, खिड़की तोड़ अंदर घुसा बोल्डर, एक की मौत, कई घायल
Wed, 09 Aug 2023 10:35 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:35 AM IST
सार
यमुनोत्री हाईवे के पास से गुजर रहे यात्रियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। भारी बोल्डर वाहन के ऊपर गिरने से कई यात्री घायल हो गए जबकि कुछ की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे के पास बस पर गिरा बोल्डर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया। चट्टानी बोल्डर गाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।
विज्ञापन
बारिश और मलबा गिरने के चलते यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। बुधवार सुबह ओजरी डाबरकोट में वाहनों की आवाजाही शुरू होने के कुछ ही देर में एक यात्रा वाहन पत्थर बोल्डर की चपेट मेंआ गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गौरीकुंड में भारी भूस्खलन, मलबे में दबे तीन बच्चों को निकाला, दो की मौत, कोटद्वार में फंसी बस
विज्ञापन
हादसे में एक हैदराबाद की 30 वर्षीय पायल की मौत हो गई। जबकि 20 वर्षीय मुम्बई निवासी क़ृष्णा गंभीर रूप घायल है। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका। घायलों को बडकोट सीएचसी लाया जा रहा है।