फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yagya performed for purification of wisdom of the state government

प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया यज्ञ

Sun, 12 Jan 2020 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Yagya performed for purification of wisdom of the state government
खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करतीं भोजनमाताएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
मानदेय समेत विभिन्न सूत्री मांगों के समर्थन में भोजन माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। भोजन माताएं जहां खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खंड विकास कार्यालय पर धरना प्रदर्शन पर बैठी हुई हैं। शनिवार को भोजन माताओं ने जहां बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भजन कीर्तन कर सरकार से मांगों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

-------------------------------
भोजन माताएं लिखित आश्वासन पर अड़ीं
विकासनगर। मानदेय बढ़ोतरी और भोजन माताओं को स्कूलों से न हटाए जाने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में धरने पर बैठीं भोजन माताओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। भोजन माताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश के स्कूलों में भोजन माताएं बेहद अल्प मानदेय पर काम कर रही हैं, जिनके लिए दो से तीन हजार रुपये में घर खर्च चलाना बेहद मुश्किल है। कई दिनों से भोजन माताएं मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रही हैं बावजूद इसके अब तक शासन स्तर का कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया है।
विज्ञापन

कहा जब तक मानदेय बढ़ोतरी और अक्षय पात्र योजना से आच्छादित स्कूलों में तैनात भोजन माताओं को नहीं हटाने का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। धरना देने वालों में सुमन देवी, मुकेश देवी, बसंती थपलियाल, शांति, राजबाला, अंबिका थापा, सोनी राणा, बबली देवी, आशा चौहान, शर्मिला, सुधा, निर्मला खत्री, रविता, परमजीत, मंजू, आशा रावत, शर्मिला, कल्पेश्वरी, कृष्णा देवी, ममता चौहान, मंजू देवी, कमला राणा, काजल गुप्ता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
भजन-कीर्तन कर सरकार को जगाने का प्रयास
विकासनगर। राज्य कर्मचारी घोषित करने और मानदेय बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भजन-कीर्तन कर सरकार से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष संध्या ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को अनसुना कर रही है। सात से आठ घंटे तक लगातार काम करने के बावजूद उन्हें मानदेय के रूप में बेहद कम राशि दी जाती है। जब तक सरकार उनके मानदेय को बढ़ाकर 18 हजार रुपये नहीं कर देती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। न वह टेक होम राशन योजना के वितरण का काम करेगी और न ही बीएलओ ड्यूटी करेंगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सेविकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सरोज तिवारी, सुमित्रा, मशरुफा, विजय लक्ष्मी, मीना, सुधा रानी, रजनी राठौर, बीना, ऊषा, आरजू, रजिया, कला, प्रमिला, शशि, बबली, विमला देवी, सुमन पाल, साधना, संगीता, अर्चना, अमृता, रोशनी, बीना, सुषमा, उर्मिला, बीना डोगरा, राधा शर्मा, निशि, अंजू रोहिला, सुलोचना, संतोष, रीता चौहान, गीता, रीता, अंजू, पिंकी, रजनीश, सीमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed