{"_id":"5d49dcfe8ebc3e6cea177673","slug":"written-test-should-be-repeated-again-vikas-nagar-news-drn3155390198","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीशियन ग्रेड-2 : दोबारा कराई जाए लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीशियन ग्रेड-2 : दोबारा कराई जाए लिखित परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवक्रांति संगठन ने तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत एवं यांत्रिकी) की लिखित परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। मांग के समर्थन में संगठन से जुड़े सदस्यों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव को ज्ञापन भी भेजा।
ज्ञापन में सदस्यों ने कहा कि 3 जनवरी 2017 को विभाग ने तकनीशियन ग्रेड-2 के विद्युत एवं यांत्रिकी पद पर आवेदन की विज्ञप्ति जारी की थी। इसकी लिखित परीक्षा 12 नवंबर 2017 को संपन्न हुई। इसके बाद आयोग ने 8 मार्च 2018 को वेबसाइट पर इसका रिजल्ट जारी किया। परीक्षा में कुछ अभ्यार्थियों की ओएमआर सीट में छेड़छाड़ और धांधली सामने आई। इसकी पुष्टि खुद आयोग ने की। कहा कि ओएमआर सीट में छेड़छाड़ की शिकायत के बाद अब आवेदकों को पूर्ण परीक्षा में ही धांधली की आशंका है। ऐसे में आयोग को परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित करानी चाहिए।
ज्ञापन भेजने वालों में नवक्रांति जिला सचिव कुलदीप चौहान, संगठन मंत्री रमेश नेगी, प्रेम, दीवान नौटियाल, राजेश चौहान, सुनील तोमर, यशपाल तोमर, सुमित सिंह, सुनील डोभाल, सोवेंद्र गौड़, जीत सिंह, सागर नौटियाल, सुदेश चौहान, राजेश, रणवीर सिंह, संजय सिंह, ललिता, नीरज, अतर सिंह, विजय, सूरत सिंह, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।