फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   worst emergency service in hospital.

इमरजेंसी में पहले पैसा दो फिर इलाज लो

Sat, 22 Nov 2014 10:18 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट / अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Nov 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
worst emergency service in hospital.

जान बचाने और प्राथमिक उपचार के नाम पर दून पुलिस और 108 सेवा की एंबुलेंस हादसों में घायल होने वालों को निजी अस्पतालों में भर्ती करा रहे हैं।

विज्ञापन


घायल के अस्पताल पहुंचते ही निजी अस्पताल एडवांस पेमेंट की मांग करते हैं। नहीं देने पर इलाज करने से मना कर देते हैं।

यदि मरीज के साथ परिजन हुए और उनके पास पैसे हुए तो इलाज मिल पाता है, पर यदि मरीज के पास पैसे नहीं हुए तो इलाज तब तक नहीं मिल पाता जब तक कि पैसा नहीं जमा करा दिया जाता।
विज्ञापन


पुलिस और 108 सेवा के कर्मचारी भी मरीज को अस्पताल पहुंचाने तक ही अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। इस तरह राजधानी देहरादून के निजी अस्पतालों में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस वन

12 नवंबर की रात जीएमएस रोड पर एक्सीडेंट में घायल एक युवक को पुलिस और 108 सेवा की एंबुलेंस सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय पास के एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल ने मरीज को भर्ती करने से पहले ही एडवांस फीस जमा कराने को कहा।

मरीज की तरफ से पैसे नहीं होने की बात कही गई तो अस्पताल ने इलाज करने से मना कर दिया। परिजनों ने किसी तरह रात में पैसे जुटाकर अस्पताल को दिए तब जाकर इलाज शुरू हुआ। सुबह तक इतना बिल बना दिया गया कि परिजनों ने मरीज को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना ही बेहतर समझा।

केस टू
30 अक्तूबर को आराघर के समीप वाहन की टक्कर से जख्मी एक बाइक सवार को पुलिस हरिद्वार रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गई। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों को जब अस्पताल का चार्ज पता चला तो वह घायल युवक को दून अस्पताल ले गए। लेकिन महज एक घंटे में ही निजी अस्पताल ने इलाज के नाम पर मोटा बिल वसूल लिया।

पैसे के अभाव में न रुके इलाज
वकील संजीव शर्मा बताते हैं कि हादसों में घायलों को अस्पताल ले जाने के बारे में सुप्रीम कोर्ट की स्पष्ट गाइड लाइन है। आपात स्थिति में कोई भी अस्पताल या डॉक्टर पैसों के अभाव में मरीज का इलाज नहीं रोक सकता। ऐसा करना सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन होता है।

सरकारी अस्पताल होनी चाहिए प्राथमिकता
नियमानुसार, किसी हादसे के घायल को सबसे पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। अगर वहां उसे समुचित इलाज न मिले तो हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। अगर घायल के परिजन चाहें तो ही उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।

दुर्घटनाओं के मामले में घायल की जान बचाने के लिए प्राथमिकता यह रहती है कि सबसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जाए। मामूली रूप से चोटिल होने पर घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जाता है।
- अजय सिंह, एसपी सिटी

घायल को सरकारी अस्पताल ले जाने का नियम है। अगर सरकारी अस्पताल दूर है तो घायल को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार मिलना चाहिए। जिसका खर्च सरकार को वहन करना चाहिए। एसोसिएशन ने पिछले दिनों प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के समक्ष मसले को उठाया था। लेकिन इस पर बात आगे नहीं बढ़ पाई।
- डॉ. डीडी चौधरी, महासचिव, आईएमए

क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट
पश्चिम बंगाल खेत मजदूर समिति बनाम स्टेट ऑफ वेस्ट बंगाल के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यह व्यवस्था दे चुका है कि दुर्घटना में घायल या अन्य किसी इमरजेंसी मेडिकल कंडीशन में कोई भी अस्पताल मरीज को उपचार देने से मना नहीं कर सकता।


बाद के कई फैसलों में भी कहा गया है कि कोई भी अस्पताल या मेडिकल की प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाला व्यक्ति अस्पताल पहुंचने पर ऐसे मरीज की जान बचाने के लिए इलाज शुरू कर देगा, न कि पैसे जमा होने का इंतजार करेगा।

108 सेवा प्राथमिकता में मरीज को सरकारी अस्पताल ही ले जाती है। मरीज या परिजन के कहने पर ही निजी अस्पताल ले जाते हैं। इसके लिए परिजन से फार्म तक भरवाया जाता है। अगर मरीज की मर्जी के खिलाफ निजी अस्पतालों में जाने की शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
- मनीष टिक्कू, स्टेट हेड 108-जीवीके ईएमआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed