{"_id":"955e688b39e28fa3036121c48aa99aba","slug":"worms-are-not-in-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो पानी में कीड़े होने की बात झूठ थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो पानी में कीड़े होने की बात झूठ थी
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Wed, 24 Feb 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिनों से विजय कॉलोनी में कीड़े वाला पानी आने की शिकायत गलत थी। लोगों की शिकायत पर जल संस्थान ने घरों से सैंपल लेकर पंद्रह पैरामीटर्स पर इनके टेस्ट कराए, जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई है। इस संबंध में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष बबीता सहोत्रा ने कहा कि कीड़े की तो जानकारी नहीं है, लेकिन पानी गंदा और बदबूदार आ रहा था।
विज्ञापन
शिकायत पर विभाग ने लीकेज लाइन की मरम्मत कर दी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने कहा कि विजय कॉलोनी में कीड़े वाले पानी की बात झूठ है। लाइन लीकेज की वजह से गंदा पानी पहुंच रहा था, जिसे सही करा दिया गया है। पंद्रह पैरामीटर्स पर पानी की जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट बिल्कुल सामान्य है।
विज्ञापन
बदली जाएंगी पुरानी पेयजल लाइनें
मुख्यंमत्री हरीश रावत की घोषणा के बाद करीब तीस हजार की आबादी क्षेत्र वाले नेहरूकॉलोनी, निरंजनपुर, धर्मपुर आदि इलाकों में पेयजल लाइन बदली जाएंगी। इससे लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
जल संस्थान की ओर से पाइप की खरीदारी कर ली गई है। करीब ढाई करोड़ की लागत से पेयजल लाइन बदलने का काम होगा। इसके तहत सात किमी लंबी पानी लाइन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में डाली जाएगी।