Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Breastfeeding Day: Regular breastfeeding reduces the mortality rate of newborns by 20 percent Dehradun

Uttarakhand News: विश्व स्तनपान दिवस...नियमित स्तनपान से 20 फीसदी कम हो जाती है नवजात की मृत्यु दर

Fri, 02 Aug 2024 02:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Aug 2024 02:34 PM IST
सार

प्रदेश भर में एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन
World Breastfeeding Day: Regular breastfeeding reduces the mortality rate of newborns by 20 percent Dehradun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने कहा, प्रदेशभर में एक अगस्त से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत कई जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। नियमित स्तनपान से नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

मिशन निदेशक ने बताया, विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत सभी जिलों में जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं व स्वास्थ्य शिविर समस्त जनपदों में आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य माताओं को स्तनपान के फायदों के बारे में जानकारी देना व उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करना है। कहा, मां का दूध शिशु के मानसिक विकास, डायरिया, निमोनिया एवं कुपोषण से बचाने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

विज्ञापन

नवजात को प्रथम छह माह तक केवल मां का दूध मिले
कहा, नियमित स्तनपान से नवजात शिशुओ की मृत्यु दर को 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। इसके अलावा पांच वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का 13 प्रतिशत तक, डायरिया से होने वाली मृत्यु को 11 गुना तक कम किया जा सकता है। कहा, शिशु के जन्म के बाद प्रथम घंटे के भीतर स्तनपान कराना आवश्यक है। नवजात शिशु को प्रथम छह माह तक केवल मां का दूध देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बारिश, बचाव और विपदा: अपनों को खोजते पहुंचे...पल-पल बढ़ती बेचैनी...10 तस्वीरों में देखें केदारनाथ आपदा का मंजर

उन्होंने बताया, स्तनपान से एंटीबॉडी मां से सीधे बच्चे तक पहुंचती है। जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है। इस बारे में सभी अस्पतालों में स्तनपान के महत्व के बारे में प्रसूता व धात्री महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed