Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Ayurveda Congress For the first time in india Ayurveda food recipes will be listed with FSSAI

World Ayurveda Congress: देश में पहली बार सूचीबद्ध होगी आयुर्वेद आहार रेसेपी, FSSAI के साथ मिलकर होगी तैयार

Fri, 13 Dec 2024 08:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Dec 2024 08:34 PM IST
सार

परेड ग्राउंड में चल रहे विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के दूसरे दिन आयोजित सत्र में विशेषज्ञों ने आयुर्वेद आहार का प्रस्तुतीकरण दिया।

विज्ञापन
World Ayurveda Congress For the first time in india Ayurveda food recipes will be listed with FSSAI
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्था डीम्ड विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मीता कोटेचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष मंत्रालय की ओर से भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के साथ मिलकर पहली बार आयुर्वेद आहार रेसेपी को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय स्तर पर प्राचीन आयुर्वेद पुस्तकों और ग्रंथों के आधार पर आयुर्वेद आहार रेसेपी की सूची तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


परेड ग्राउंड में चल रहे विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के दूसरे दिन आयोजित सत्र में विशेषज्ञों ने आयुर्वेद आहार का प्रस्तुतीकरण दिया। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्था डीम्ड विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मीता कोटेचा ने कहा, जब में अपने घर में पारंपरिक भोजन बनाते हैं, वहीं आयुर्वेद आहार होता है।
विज्ञापन


कहा, परंपरा और त्योहारों को वैज्ञानिक दृष्टि से देखेंगे तो आयुर्वेद मिलेगा। शारीरिक व मानसिक विकास में न्यूट्रीशियन की भूमिका अहम होती है। आयुष मंत्रालय की ओर से पहली बार आयुर्वेद आहार रेसेपी को अलग-अलग श्रेणी में सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसके लिए मंत्रालय ने एक कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun:  आयुर्वेद एक्सपो...दवाओं से लेकर मशीनों तक का प्रदर्शन, आर्डर पर पहुंचेगी घर, लोगों ने दिखाई दिलचस्पी

Trending Videos

एफएसएसएआई की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट के लिए मेडिसिन, न्यूट्रीशियन, विशेष डाइट के हिसाब से आहार की सूची बनाई है। इसमें अब आयुर्वेद आहार को शामिल किया जाएगा। उन्होंने माना, आयुर्वेद के नाम पर बाजार में कई तरह के उत्पाद बिक रहे हैं। जिसमें आयुर्वेद के पोषक तत्व कम होते हैं।

कहा, जमाने के हिसाब से भी हमें आयुर्वेद आहार रेसेपी में बदलाव लाना होगा। फिलहाल दो साल तक के बच्चों के लिए आयुर्वेद आहार देने का परामर्श नहीं दिया जाएगा। प्रो. अनुपम श्रीवास्तव भी आयुर्वेद आहार रेसेपी और मार्केटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed