फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayurveda Expo Dehradun Exhibition of medicines and machines in Ayurveda will be delivered at home on order

Dehradun: आयुर्वेद एक्सपो...दवाओं से लेकर मशीनों तक का प्रदर्शन, आर्डर पर पहुंचेगी घर, लोगों ने दिखाई दिलचस्पी

Fri, 13 Dec 2024 10:23 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Dec 2024 10:23 AM IST
सार

कांग्रेस आयुर्वेद एक्सपो में आयुर्वेदिक दवाओं के लाभ बताए गए। किस बीमारी में कौन सी दवा लेनी है और उससे क्या फायदा होगा, इसके बारे में बताया गया।

विज्ञापन
Ayurveda Expo Dehradun Exhibition of medicines and machines in Ayurveda will be delivered at home on order
कांग्रेस आयुर्वेद एक्सपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिवसीय 10 वर्ल्ड कांग्रेस आयुर्वेद एक्सपो में आयुर्वेदिक दवाओं और मशीनों का प्रदर्शन किया गया। यही नहीं डॉक्टरों के लिए आयुर्वेदिक सर्जिकल सामान भी आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने दवाओं और मशीनों में खूब दिलचस्पी दिखाई।

विज्ञापन

आयुर्वेद एक्सपो में आयुर्वेद के माध्यम से ज्यादातर बीमारियों का उपचार करने का दावा किया गया। इस दौरान ब्यूटी केयर, रोग प्रतिरोधक क्षमता, मधुमेह, दिल की बीमारी, मानसिक विकार, किडनी संबंधित समस्या, ज्वाइंट्स केयर, लीवर केयर, बच्चों के विकास सहित अन्य मामलों को लेकर विभिन्न दवाओं का प्रदर्शन किया गया। किस बीमारी में कौन सी दवा लेनी है और उससे क्या फायदा होगा, इसके बारे में बताया गया। कंपनियों के उत्पादों के बारे में जागरूक किया गया। किसी को उत्पाद पसंद आए और उस सामान का आर्डर दिया तो दावा किया गया कि वह आपके घर पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

इनके अलावा पंचकर्म की विभिन्न मशीनों का भी स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। इनमें सिरोधारा स्टैंड, सिरोधारा वेस्सल, स्टीम बाथ चेंबर, लकड़ी का पैथेयम, मसाज टेबल, स्टीम बाथ चेंबर सिटिंग टाइप, धरापैथी विद स्टैंड, लीच आदि वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में चार दिवसीय विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आगाज, देश दुनिया से छह हजार डेलीगेट्स ले रहे भाग

पद्धति के बारे में समझाया

आयुर्वेद से जुड़ी विभिन्न उपचार पद्धति के बारे में लोगों को विस्तार से समझाया गया। बताया गया कि किस तरह इन पद्धतियों को अपनाकर लोग न सिर्फ मानसिक रूप से स्वस्थ हो सकते हैं, बल्कि शारीरिक रूप से भी। दक्षिण भारत में खासकर ये थैरेपी तेजी से चल रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed