फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Workers were making medicines in the company production banned in Roorkee in hindi

Roorkee: कंपनी में मजदूर बना रहे थे दवाएं, उत्पादन पर लगी रोक, छापा मारने पहुंची टीम को मिली बड़ी खामियां

Fri, 05 Jan 2024 12:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Jan 2024 12:37 PM IST
सार

हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की टीम ने  मंगलौर स्थित रिलीफ बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में छापा मारा। जांच के दौरान टेक्नीशियन की जगह मजदूर दवा का निर्माण करते मिले। इसके अलावा कच्चा माल और जहां तैयार दवा रखी हुई थी, वहां पर गंदगी मिली।

विज्ञापन
Workers were making medicines in the company production banned in Roorkee in hindi
मंगलौर क्षेत्र स्थित एक दवाई कंपनी में जांच ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती- - फोटो : स्रोत विभाग।

विस्तार

ड्रग विभाग और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की टीम ने एक दवा कंपनी पर छापा मारा। इस दौरान टीम को दवा निर्माण का काम टेक्नीशियन की जगह मजदूर करते मिले। इसके अलावा कंपनी में दवा बनाने और रखने वाले स्थान पर गंदगी मिलने समेत तमाम बड़ी खामियां मिलीं। इस पर टीम ने दवा उत्पादन पर रोक लगाते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के लिए रिपोर्ट विभाग को भेजी है।

विज्ञापन

दवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सरकार की ओर से ड्रग विभाग और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की टीम को संयुक्त रूप से दवा कंपनियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खामियां मिलने पर कार्रवाई का भी निर्देश मिला है। इसी क्रम में हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती के नेतृत्व में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की टीम ने बृहस्पतिवार को मखियाली पीरपुरा रोड, रुड़की बाईपास दिल्ली रोड, मंगलौर स्थित रिलीफ बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में छापा मारा।

विज्ञापन

टीम ने लैब, कच्चा माल, पानी की व्यवस्था, कर्मचारियों की वर्दी आदि की जांच की। जांच के दौरान टेक्नीशियन की जगह मजदूर दवा का निर्माण करते मिले। इसके अलावा कच्चा माल और जहां तैयार दवा रखी हुई थी, वहां पर गंदगी मिली। बिना वाटर प्यूरीफायर के सादे पानी से दवा तैयार होती मिली। साथ ही जो मजदूर दवा निर्माण में लगे थे उन्होंने नियमानुसार वर्दी नहीं पहनी थी। इसके अलावा टीम को तमाम बड़ी खामियां मिलीं। इस पर टीम ने तत्काल प्रभाव से दवा उत्पादन पर रोक लगाते हुए लाइसेंस सरेंडर कराया। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के लिए रिपोर्ट विभाग को भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी में बनती हैं सरकार के लिए दवाएं

ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि कंपनी में दवा बिहार सरकार के लिए तैयार की जाती हैं। इसके अलावा जन औषधि केंद्र पर भी यहीं से तैयार दवा भेजी जाती हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी दवा बनाने में इतनी बड़ी खामियां मिलना एक बड़ी लापरवाही है।

25 से 30 करोड़ का है टर्न ओवर

ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि दवा कंपनी का हर साल का टर्न ओवर 25 से 30 करोड़ रुपये है। कंपनी बिहार सरकार और जन औषधि केंद्र के लिए बड़ी मात्रा में दवा तैयार करती है।

टीम से की अभद्रता, नोटिस भी नहीं लिया

बताया जा रहा है कि रिलीफ बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जांच और कार्रवाई के दौरान कंपनी मालिक और कर्मचारियों ने टीम के साथ अभद्रता कर दी। साथ ही टीम ने कंपनी मालिक को नोटिस दिया तो उसनेे लेने से इन्कार कर दिया। इस पर टीम लौट गई।

ये भी पढ़ें...राम आएंगे: सीएम की बैठक से पहले राम भजन...उत्तराखंड में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमंग और ऊर्जा का माहौल

मंगलौर स्थित रिलीफ बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बड़े स्तर पर खामियां मिली हैं। इस पर दवा उत्पादन पर रोक लगाते हुए लाइसेंस सरेंडर कराया गया है। कार्रवाई के दौरान कंपनी मालिक ने नोटिस लेने से भी इन्कार कर दिया। लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के लिए भी रिपोर्ट भेजी गई है। अब ई-मेल के जरिए कंपनी को नोटिस भेजने समेत अन्य कार्रवाई की जाएंगी।
-अनिता भारती, ड्रग इंस्पेक्टर, हरिद्वार

ड्रग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed