फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram Bhajan before CM meeting in Uttarakhand news in hindi Ram mandir Ayodhya

राम आएंगे: सीएम की बैठक से पहले राम भजन... उत्तराखंड में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमंग और ऊर्जा का माहौल

Fri, 05 Jan 2024 02:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Jan 2024 02:23 PM IST
सार

Ram Mandir: सचिवालय में प्रतिदिन होने वाली सुबह की बैठक की शुरुआत आज शुक्रवार को रामभजन के साथ हुई। सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ रामभजन सुना। 

विज्ञापन
Ram Bhajan before CM meeting in Uttarakhand news in hindi Ram mandir Ayodhya
बैठक से पहले राम भजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीएम धामी की बैठक से पहले आज राम भजन सुने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया रामभजन सुबह उत्तराखंड सचिवालय में भी गूंजा। देवभूमि उत्तराखंड में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


बता दें, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की कि वे दीपोत्सव के साथ ही कई आयोजन इस अवधि में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह पर घरों में दीपोत्सव की अपील

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव की अपील की। साथ ही इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए।


ये भी पढ़ें...बहादुर बिटिया: ‘गाल पर थप्पड़ पड़ा तो उतर जाएगा इश्क का भूत’...पीछा कर रहे युवक को लड़की ने उलटे पांव दौड़ाया

इसके अलावा स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। सभी शहरी स्थानीय निकायों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी निकायों को ताकीद किया गया है कि नगरों के आसपास मंदिरों और उसके आसपास स्वच्छता कार्यक्रम चलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed