फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Workers' anger erupted against company management

कंपनी प्रबंधन के खिलाफ फूटा मजदूरों का गुस्सा

Sun, 15 Sep 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Workers' anger erupted against company management
शीशमबाड़ा स्थित प्लांट के गेट पर प्रदर्शन करते मजदूर। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैैनेजमेंट प्लांट का रखरखाव करने वाली कंपनी के खिलाफ शनिवार को मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन उन्हें समय पर मानदेय नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

कहा कि प्रबंधन मेडिकल जांच और अन्य सुविधाएं भी मजदूरों को उपलब्ध नहीं करा रहा है। इससे मजदूरों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि वर्तमान में प्लांट में करीब 40 मजदूर कार्यरत हैं। जिन्हें न्यूनतम मजदूरी के नाम पर महज 7300 रुपये मासिक दिए जा रहे हैं। मानदेय भी उन्हें समय पर नहीं दिया जाता और न ही उनका पीएफ जमा कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि काम के दौरान घायल होने वाले मजदूर को प्रबंधन की ओर से चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जाती। उन्हें मास्क भी अपने खर्चे पर खरीदकर लाने पड़ते हैं। कहा कि यदि कंपनी प्रबंधन मानदेय में बढ़ोतरी करने के साथ ही उन्हें अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराता तो मजदूरों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। मजदूरों ने जरूरी सुरक्षा सुविधा भी मुहैया कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सुपरवाइजर संदीप कुमार, अजीत कुमार, सुभाष कुमार, रघुवीर सिंह, अरविंद कुमार, शीतल कुमार, विकास कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, विमल, अमरेश, अमन, सुरेंद्र, सुरेश, दीपक, सनी, सुलेमान, सौरभ, अशोक, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, प्लांटहैड मोहित द्विवेदी ने बताया कि श्रमिकों के धरना प्रदर्शन से संबंधित मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि श्रमिकों को कोई समस्या है तो वह उनसे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed